अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



 टिहरी : खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला क्रीड़ा विभाग नरेंद्रनगर द्वारा अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स खेल का जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।


यह विशेष प्रशिक्षण शिविर राजकीय इंटर कॉलेज खनाना, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में 15 अगस्त से 29 अगस्त, 2026 तक आयोजित होगा। शिविर में कुल 30 खिलाड़ी, जिसमें 15 बालक एवं 15 बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे।

शिविर में प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिकाओं को खेल विभाग के मानकों के अनुसार खेल प्रशिक्षण, भोजन, आवासीय सुविधा, आने-जाने का किराया, अनुसांगिक व्यय तथा खेल किट की सुविधा प्रदान की जाएगी। विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिकाओं को 03 सितंबर से 17 सितंबर, 2026 तक खेल विभाग की देख-रेख में रहना होगा।

अधिक जानकारी के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय  व्यायाम शिक्षक पंकज गवाड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज खनाना, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल  के दूरभाष  9410708689  से संपर्क कर सकते हैं । 

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने इच्छुक पात्र बालक-बालिकाओं से शिविर का लाभ उठाने तथा निर्धारित अवधि में प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने की अपील की है।




        /   शुभकामनाये सन्देश//-
सभी जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

15 अगस्त 2026 स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला पंचायत टिहरी गढवाल सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाये प्रेषित करती है, साथ ही उक्त अवसर पर सभी ग्रामीण जनपद वासियों से अनुरोध करती है कि वे पर्यावरण एवं स्वास्थ्य को क्षति पहुंचाने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, बिकी सहित इनके उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्द लगाने हेतु दृढ संकल्पित होकर जनपद / प्रदेश एवं देश हित में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने के साथ ही मा० उच्चतम् न्यायालय के निर्देशों के क्रम में पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों में उत्पन्न होने वाले सूखे कूडे तथा गीले कूडे को अनिवार्य रूप से अलग-अलग डस्टबिन में डालने का कष्ट करें।

यह जिला पंचायत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत बोर्ड / शासन के निर्देशों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र वासियों की छोटी-छोटी मूलभूत आवश्यकताओं यथा ग्रामीण मार्गों / पुल-पुलियाओं, यात्री प्रतिक्षालयों, रेन सैल्टरों, प्राकृतिक जल श्रोतों के सरक्षण, लघु पेयजल योजनाओं के अनुरक्षण, ग्रामीण बाजारों में शौचालयों एवं अन्य लघु विकास कार्यों हेतु सदैव प्रयत्नशील एवं तत्पर है।

अतः उक्त अवसर पर जनपद के सभी ग्रामीण व्यवसाइयों से अनुरोध है कि वे विकास कार्यों को और गति प्रदान किये जाने हेतु जिला पंचायत द्वारा आरोपित शुल्कों एवं करों का समय पर भुगतान करते हुये अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

(गणेश कुमार भट्ट)

अपर मुख्य अधिकारी
जिला पंचायत, टिहरी गढवाल।

(इशिता सजवाण)
अध्यक्ष जिला पंचायत, टिहरी गढवाल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top