बौराड़ी, टिहरी गढ़वाल स्थित "बाल देखरेख संस्थान SOS चिल्ड्रन विलेज" का  निरीक्षण

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 


टिहरी :  उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश नितिन शर्मा के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल  दयाराम द्वारा शुक्रवार 14 अगस्त को बाल देखरेख संस्थान, SOS चिल्ड्रन विलेज बौराड़ी, टिहरी गढ़वाल में निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि SOS चिल्ड्रन विलेज बौराड़ी, टिहरी गढ़वाल में बालक एवं बालिकाओ का पृथक-पृथक आवासीय भवन में देखभाल किया जाता है। 
कमरों के निरीक्षण पर सभी कमरे, किचन एवं बाथरूम साफ-सुथरे पाये गये। बच्चों के कपड़े तौलिये आदि भी साफ-सुथरे पाये गये।
 इंचार्ज SOS चिल्ड्रन विलेज, शशांक चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि प्रातः सभी बच्चों को नाश्ता कराया जाता है। सभी बच्चे नजदीकी विद्यालयों (शिशु मन्दिर एवं सरस्वती विद्या मन्दिर) में शिक्षण हेतु जाते हैं, विद्यालय से लौटने पर बच्चों को दोपहर का भोजन कराया जाता है। बच्चो के मनोरंजन हेतु टी.वी. व इनडोर गेम हेतु कैरम, लूडो, शतरंज आदि का प्रबन्ध है।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल दयाराम द्वारा कुछ बच्चो से एकांत में पृथक-पृथक वार्ता की गयी तथा उनसे संस्थान में किसी प्रकार के दुव्र्यवहार, मार-पीट, उत्पीड़न  आदि के बारे में जानकारी चाही गयी तो सभी बच्चो द्वारा किसी भी कर्मचारी या अधिकारी या शिक्षक द्वारा किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार से इन्कार किया गया।


उक्त निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल,  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां, SOS चिल्ड्रन विलेज बौराड़ी, टिहरी गढ़वाल के निदेशक  संतोष सिंह एवं प्रवन्धक  शशांक चतुर्वेदी उपस्थित रहे।


सभी जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक लि०, प्रधान कार्यालय, नई टिहरी आर०बी०आई० लाइसेंस सं0-RPCD01 /2012, 16 जनवरी 2012 (नाबार्ड द्वारा पुरस्कृत बैंक)

बैंक के समस्त ग्राहकों को देश के 80वें स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनायें। बैंक इस शुभटिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक लि०, टिहरी की ओर से समस्त जनपदवासियों व प्रदेशवासियों सहित अवसर पर अपने समस्त सम्मानित अंशधारकों, खातेदारों, शुभचिंतकों एवं उत्तराखण्ड की समस्त जनता की सुख, समृद्धि एवं प्रगति की कामना करता है।

(राहुल गैरोला) सचिव/ महाप्रबन्धक, टि०ग० जिला सहकारी बैंक लि०, टिहरी।

(रमिन्द्री मन्द्रवाल)

संयुक्त निबन्धक, सह०समि० उत्तराखण्ड / प्रशासक टि०ग० जिला सहकारी बैंक लि०, टिहरी।





स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें !!

अपील

प्रिय कृषक भाईयों / बहनों,

सभी किसान भाई-बहनों को सूचित किया जाता है कि विभागीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु अपनी फार्मर रजिस्ट्री आवश्य करवा लें। फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु कृषि विभाग / राजस्व विभाग के क्षेत्र कर्मचारी से सम्पर्क स्थापित करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत समस्त लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि वह पी०एम० किसान पोर्टल पर अपना ई०के० वाई०सी०, खाता खतोनी अपडेट तथा भौतिक सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें। जिन लाभार्थियों के बैंक खाते में डी०बी०टी० एक्टिवेट नही है वे अपने सम्बन्धित बैंक शाखा से सम्पर्क कर खातों में डी०बी०टी० एक्टिवेट करवा लें, ताकि आपको सतत् रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्ते प्राप्त हो सकें। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के कार्य हेतु लाभार्थी सम्बन्धित विकासखण्ड प्रभारी (कृषि) कार्यालय में सम्पर्क करें।

कृषि विभाग टिहरी गढवाल, द्वारा छोटे एंव बडे कृषि यन्त्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। छोटे यंत्र जैसे कुदाल, दराती, स्प्रेयर मशीन, आदि पर 80 प्रतिशत एंव पावर वीडर थ्रेसर, आटा चक्की, धान चक्की आदि पर 80 प्रतिशत अनुदान की सुविधा ऑनलाइन तथा डी०बी०टी० के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। विभिन्न योजनाओं द्वारा बीज, रसायन एंव सिचाई सुविधाओं हेतु एच०डी०पी०ई०पाईप पर अनुदान नियमानुसार प्रदान किया जा रहा है। अनुदान पहले आओं पहले पाओं की नीति पर आधारित है। अनुदान की धनराशि सीमित है, इसलिये योजना का शीघ्र लाभ उठायें। अधिक जानकारी हेतु सम्बन्धित विकासखण्ड प्रभारी / न्याय पचायत से सम्पर्क करें अथवा अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में सम्पर्क करें।

कृषि एंव भूमि संरक्षण अधिकारी नई टिहरी, टिहरी गढवाल

मुख्य कृषि अधिकारी टिहरी गढवाल, नरेन्द्रनगर।









सभी जनपद उद्यानपतियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

उद्यान विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनायें जिनके अन्तर्गत उद्यानपतियों को लाभान्वित किया जाता है।

01- एप्पल मिशन योजना के अन्तर्गत सेब की सघन बागवानी स्थापित करने पर उद्यानपतियों को 60 प्रतिशत राज सहायता का भुगतान किया जाता है।

02. CMRKVY योजनान्तर्गत कीवी नीति के अन्तर्गत कीवी उद्यान स्थापित करने पर उद्यानपतियों को 70 प्रतिशत राज सहायता का भुगतान किया जाता है।

03. कीटव्याधि से फसलों को होने वाली क्षति से बचाने हेतु उद्यानपतियों को 60 प्रतिशत राज सहायता पर रसायनिक दवा उपलब्ध कराये जाते है।

04. फल एव फसल की सुरक्षा हेतु 75 प्रतिशत अनुदान पर एन्टी हैलनेट/बर्डनेट शीट उपलब्ध कराये जाते है ।

05. जिला योजनान्तर्गत कीवी के स्थापित उद्यान के लिए एगिंल आयरन स्ट्रक्चर लगाने हेतु 75 प्रतिशत अनुदान देय है।

06. जिला योजनान्तर्गत 1.00 हेक्टर के स्थापित उद्यान पर जंगली जानवरों से बचाव हेतु उद्यानों की घेरबाड के लिए 50 प्रतिशत के रूप में रू0 1.00 लाख का अनुदान देय है। इसी प्रकार वर्मी कम्पोष्ट पिट बनाने पर 75 प्रतिशत अनुदान रू0 24,997/-देय है। वर्षा जल संग्रहण हेतु रेनवाटर हार्वेस्टिंग टैंक निर्माण पर 50 प्रतिशत अनुदान रू0 12,250/- देय है।

07. नाबार्ड योजनान्तर्गत 50 वर्गमीटर से बडे पाली हाउस पर 80 प्रतिशत अनुदान देय है।

08. औद्यानिक फसलों में खरपतवार से बचाव हेतु 50 प्रतिशत अनुदान पर उद्यानपतियों कों मल्चिंग शीट उपलब्ध कराई जाती है।

09 CMRKVY योजनान्तर्गत ड्रैगन फूट की बागवानी हेतु 50 प्रतिशत अनुदान देय है।


जिला उद्यान अधिकारी

टिहरी गढवाल ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top