मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत गजा क्षेत्र से 31 बुजुर्ग जागेश्वर धाम रवाना "   

Uk live
0

रिपोर्ट : डी पी उनियाल 


गजा : उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत गजा क्षेत्र से 31 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध श्री जागेश्वर धाम की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर भेजा, तथा सभी यात्रियों को सुखद, मंगलमय, एवं सुरक्षित यात्रा के लिएंडर शुभकामनाएँ दी, इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोवत सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना एक अत्यंत सराहनीय एवं जनकल्याणकारी पहल है, आर्थिक रूप से कमजोर अथवा स्वयं तीर्थ यात्रा करने में असमर्थ बुजुर्गों को इस योजना के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है, उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से यात्रियों को  केवल दो दिन के लिए आवागमन, भोजन, आवास, सहित आवश्यक व्यवस्थाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है, योजना का उद्देश्य प्रदेश के बुजुर्ग नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के साथ साथ उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करना है। 


जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं और उनके जीवन के इस पडाव मे उन्हें तीर्थ एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने की पहल सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाती है, इस अवसर पर पर्यटन विभाग के दर्शन सिंह पंवार, विपिन चौहान, दर्मियान सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता देवी, प्रधान जयेंद्र चौहान, सभासद जसवंत सिंह चौहान, पूरण सिंह, जबर सिंह नेगी व अन्य कई लोग उपस्थित रहे।


   कार्यालय नगर पंचायत गजा जिला-टिहरी गढवाल ।।

         पत्रांक- 150/ विशेष अंक/ 2026-27

दिनांक 13 अगस्त

   स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर शुभकामना सन्देश/अपील

नगर पंचायत गजा क्षेत्रान्तर्गत समस्त निवासियों तथा क्षेत्रीय जनता को नगर पंचायत गजा, परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें साथ ही स्थानीय जनता से अपील की जाती है कि नगर पंचायत गजा को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में आपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें खरीददारी के लिए कपड़े के बैग का उपयोग में लायें, प्रतिदिन कूड़ा गाड़ी में जैविक/अजैविक फूड़े को अलग-अलग (गीला कूड़ा हरे डस्टबिन में, सूखा कूड़ा नीले डस्टबिन में, बायोमेडिकल वेस्ट लाल डस्टबिन में, विशेष सावधानी वाला कचरा काले डस्टबिन में) ही देवें जिससे कूड़े का प्रसंस्करण वैज्ञानिक पद्यति से किया जा सके, नगर पंचायत गजा में स्वच्छ सर्वेक्षण में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की आशा के साथ आप सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाये।

श्री राजेन्द्र सिंह चौहान सभासद बार्ड-01

श्री भगवान सिंह चौहन नामित सदस्य

श्री जसवंत सिंह चौहान सभासद वार्ड-02

श्री रमेश नयाल नामित सदस्य

श्रीमती रजना देवी सभासद वार्ड-03

श्रीमती प्रियंका चौहान नामित सदस्य

 जमुना देवी सभासद वार्ड-04

(कुवर सिंह चौहान) अध्यक्ष       रोहित कुमार) अधिशासी अधिकारी नगर                                                            पंचायत, गजा






    कार्यालय : नगर पालिका परिषद् चम्बा, जिला टिहरी गढवाल

पत्रांक:- 345 / विशेषांक / 2026-2027/

दिनांक 13 अगस्त,

                 शुभ कामना सन्देश/अपील :

नगर पालिका परिषद चम्बा के क्षेत्रान्र्न्तगत समस्त निवासियों तथा क्षेत्रीय जनता को नगर पालिका चम्बा परिवार की ओर से 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। इस अवसर पर पालिका द्वारा चम्बा के क्षेत्रार्न्तगत विकास कार्यों की उपलब्धियाँ एवं स्थानीय जनता से अपील-

अपील

1-नगर पालिका परिषद् चम्बा को स्वच्छ सर्वेक्षण-2027 में नंबर 01 बनाने हेतु सिटिजन फीडबैक एप अथवा लिंक के द्वारा प्रदान करें।

2-नगर पालिका की नालियों / सड़कों पर अतिक्रमण न करें, तथा पालिका की सम्पत्तियों को क्षति न पहुँचायें।

3- नगर क्षेत्र चम्बा को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

4-घर से ही जैविक व अजैविक कूड़ा पृथक-पृथक रखें।

5- कूडे को कूडागाडी व नियत स्थल पर ही डालें।

6-पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें।

7- निकाय के बकायों का समय पर भुगतान करें।

8- नगर के विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद्-चम्बा टिहरी गढ़वाल

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद्-चम्बा टिहरी गढ़वाल

और चंबा टिहरी गढ़वाल नगर परिषद के सभी सदस्य









    सभी जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

   डिजिटल युवा महोत्सव 2026 में फिट उत्तराखण्ड App तथा खेल महाकुम्भ 2026
 https://khelouk.in/registration

 में अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजिकरण करवायें 

सभी प्रतिभागियों को 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

युवा कल्याण एवं प्रा० र० द० विभाग, टिहरी गढ़वाल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top