ज्योति डोभाल संपादक
नई टिहरी, 14 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत ऑल सेंट्स’ कॉन्वेंट स्कूल, नई टिहरी में 14 अगस्त 2026 को विद्यालय के सभागार में प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक स्वतंत्रता दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कक्षा VI से XII के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस संगोष्ठी का विषय “युवा और विकसित भारत का निर्माण” था। संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के विकास, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनके कर्तव्यों पर विचार करने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं मॉडरेटर डॉ. सिद्धि मिश्रा भारद्वाज थीं। डॉ. भारद्वाज एक अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक हैं, जिन्हें 16 वर्षों से अधिक का चिकित्सकीय अनुभव है। उन्होंने उत्तराखंड के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों सहित चमोली में स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दिया है। वे आयुर्वेदिक फार्मेसी कॉलेज में व्याख्याता के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं तथा पंचकर्म में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त हैं।
डॉ. भारद्वाज एक बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी हैं। उन्होंने राज्य स्तर पर बास्केटबॉल खेला है, शास्त्रीय संगीत में विशारद की उपाधि प्राप्त की है तथा SSB परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर छठा स्थान प्राप्त कर चेन्नई स्थित Officers Training Academy (OTA) में प्रशिक्षण के लिए चयनित हुई थीं।
संगोष्ठी में कक्षा X और XI के आठ विद्यार्थियों ने निम्नलिखित चार विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए:
1. विकसित भारत 2047 – विकसित राष्ट्र के लिए भारत का दृष्टिकोण
2. आत्मनिर्भर भारत – स्वावलंबी भारत का निर्माण
3. प्रौद्योगिकी एवं नवाचार – कल के भारत को आकार देने में युवाओं की भूमिका
4. जिम्मेदार नागरिक – युवा, संवैधानिक मूल्य एवं राष्ट्र निर्माण
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में भारत के उज्ज्वल भविष्य, आत्मनिर्भरता, तकनीकी प्रगति, नवाचार, संवैधानिक मूल्यों, जिम्मेदार नागरिकता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।
मॉडरेटर के रूप में डॉ. सिद्धि मिश्रा भारद्वाज ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों पर विचार-विमर्श किया और उन्हें अपने विचार आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करने तथा राष्ट्र के व्यापक विकास से जोड़कर देखने के लिए प्रेरित किया।
संगोष्ठी ने विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रहकर देश के समक्ष उपस्थित चुनौतियों और संभावनाओं पर गंभीरता से विचार करने का अवसर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में यह भावना विकसित करना था कि वे भविष्य में जिम्मेदार, जागरूक, अनुशासित एवं सक्रिय नागरिक बनकर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सार्थक योगदान दें।
यह संगोष्ठी विद्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक महत्वपूर्ण अंग रही और ऑल सेंट्स’ कॉन्वेंट स्कूल, नई टिहरी की उस प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, नेतृत्व क्षमता, चिंतनशीलता, आत्मविश्वास और जिम्मेदार नागरिकता के गुण विकसित किए जाते हैं।
मत्स्य विभाग की ओर से स्वतंन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।
पत्रांक /वि०प्रका0/2026-27
दिनांक 14/ 08/2027
जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त मत्स्य पालकों को सूचित किया जाता है कि मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित राजकीय दरों पर अथवा उससे निम्न दरों पर मत्स्य पालकों द्वारा क्रय किये गये ट्राउट एवं कार्प के मत्स्य आहार पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। योजना का लाभ प्रथम आओ प्रथम पाओं के आधार पर दिया जायेग, साथ ही मत्स्य पालकों से अपील है कि मत्स्य तालाबों की स्वच्छता का ध्यन रखें एवं वर्षा ऋतु में विशेष सावधानियां बरतने के साथ-साथ तालाबों में पर्याप्त जल एवं आक्सीजन की मात्रा बनायें रखें।
सहायक निदेशक मत्स्य, टिहरी गढ़वाल।
अधिक जानकारी हेतु कार्यालय से सम्पर्क करें।
भवदीय
(नितीश कुमार)
सहायक निदेशक मत्स्य टिहरी गढ़वाल।


