पहाडी़ फीचर फिल्म रैबासी का खडवाल गाँव के घंटाकर्ण मंदिर मे शुभारंभ, प्रथम शाॅट मे जन प्रतिनिधि बने साक्षी

Uk live
0

डी पी उनियाल                


                         

 गजा/ टिहरी: पहाड़ी फिल्म के बैनर तले पहाड़ी फीचर फिल्म रैबासी का शुभ मुहूर्त गजा तहसील के खडवाल गाँव मे घंटाकर्ण मंदिर मे पहला शाॅट देकर शुभारंभ किया गया, धार अकरिया पट्टी के खडवाल गाँव घंटाकर्ण मंदिर मे दीप प्रज्ज्वलित,एवं अतिथियों का माल्यार्पण करने के बाद पहला शाॅट फिल्माया गया, पहाड़ी फीचर फिल्म रैबासी मे धार्मिक, सांस्कृतिक,एवं संघर्षों की कहानी है। साथ ही होम स्टे पर भी फिल्म रैबासी का आगे आने वाले दिनों में शाॅट फिल्माया जायेगा।फिल्म रैबासी के निर्माता विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि गजा क्षेत्र के निकट गौंत्याचली, गजा, व निकटवर्ती गांवों में फिल्माकंन करने के बाद देहरादून शहर में शाॅट फिल्माया जायेगा। 

शुभ मुहूर्त के अवसर पर,नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मीना खाती,चम्बा ब्लॉक जेष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती,सभासद रंजना चौहान, सदस्य क्षेत्र पंचायत देवी सिंह रावत, रिटायर कर्नल मूर्ति सिंह सजवाण,प्रधान  राधिका नेगी, विशन देई, नंदनी चौहान,कुशबीर सिंह पुंडीर,मान सिंह सजवाण,पूर्व प्रधान प्रियंका चौहान,,सेवा भारती के राजेन्द्र सिंह खाती, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश प्रसाद उनियाल, टंखी सिंह नेगी, मदन सिंह खडवाल, व्यापार सभा गजा के विनोद सिंह चौहान का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, अतिथियों ने निर्माता नेगी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। फिल्म में निर्देशक राजेन्द्र सिंह नेगी, सहायक निर्दशक पवन चौबे, कला निर्देशक राजेश नौगाई, कहानी बृज मोहन बेदवाल, प्रोडक्शन मैनेजर प्रेमा नेगी के अलावा कलाकार बृजमोहन वेदवाल, राजेश नौगाई, प्रशांत घघोडिया, अनुज हीत, अनामिका राज, बिमला ढौंडियाल, रश्मि नौटियाल व संदीप छिलबट सहित कई अन्य कलाकार शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top