टिहरी लेक फेस्टिवल हेतु 6 से 8 मार्च तक विशेष रूट चार्ट जारी"
Uk live
मार्च 03, 2026
0
ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 6 मार्च से 9 मार्च 2026 तक टिहरी झील महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्थलों पर सांस्कृतिक, साहसिक एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा महोत्सव के सफल संचालन एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनांक 6 मार्च से 8 मार्च, 2026 तक पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के आवागमन हेतु विशेष रूट चार्ट जारी किया गया है। निर्धारित रूट चार्ट के अंतर्गत विभिन्न मार्गों, वाहनों की उपलब्धता के केन्द्र बिंदु, बसों की संख्या, संबंधित संपर्क कार्मिकों एवं नोडल अधिकारियों के नाम व मोबाइल नंबर सहित विस्तृत सूची जारी की गई है।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए बसों की समुचित व्यवस्था की गई है तथा तीन दिवस हेतु विशेष रूट चार्ट प्रभावी रहेगा।
नितिका खंडेलवाल जिलाधिकारी टिहरी
जिलाधिकारी ने प्रदेश से बाहर निवास कर रहे जनपदवासियों से भी आह्वान किया है कि वे बड़ी संख्या में टिहरी पहुंचकर महोत्सव में सहभागिता करें और इस भव्य आयोजन का आनंद लें।
जारी रूट चार्ट के अनुसार नरेंद्रनगर, भिलंगना, थौलधार-चंबा, जौनपुर, जाखणीधार, कीर्तिनगर, प्रतापनगर विकासखंडों सहित जिला मुख्यालय से संबंधित मार्गों को शामिल किया गया है।
कार्यालय : नगर पालिका परिषद् चम्बा, जिला टिहरी गढवाल पत्रांक- मेमो
विशेषांक/2025-2026/
शुभ कामना सन्देश/अपील
नगर पालिका परिषद्-चम्बा के क्षेत्रान्तंगत समस्त निवासियों तथा क्षेत्रीय जनता को नगर पालिका चम्बा परिवार की ओर से होलीका दहन / होली-2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। इस अवसर पर पालिका द्वारा चम्बा के क्षेत्रान्र्तगत विकास कार्यों की उपलब्धियों एवं स्थानीय जनता से अपील-
उपलब्धियाँ
1- नगर पालिका परिषद् चम्बा के लाडेश्वर आश्रम मार्ग इंटरलॉकिंग कार्य
2- नगर पालिका परिषद् चम्बा के बादशाहीथौल मुख्य बाजार इंटरलॉकिंग कार्य
3- नगर पालिका परिषद् चम्बा के हाईडिल मार्ग इंटरलॉकिंग कार्य
4- नगर पालिका परिषद् चम्बा के कॉलेज मार्ग में इंटरलॉकिंग कार्य
5- नई टिहरी टैक्सी स्टैण्ड नाली एवं इंटरलॉकिंग कार्य
6- नगर पालिका परिषद् चम्बा के गुल्डी बाईपास मार्ग में इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित है।
7- नगर पालिका परिषद् चम्बा के बादशाहीथौलय चौक में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
8- नगर पालिका परिषद् चम्बा के क्षेत्रान्तंगत 120 नये स्ट्रीट लाईट पोलों के साथ 350 से अधिक रट्रीट लाईटों की स्थापना
9 नगर पालिका परिषद् चम्बा के मुख्य स्थानों पर 05 हाईमास्ट पोलों की स्थापना
10- नगर पालिका परिषद् चम्बा के क्षेत्रान्र्तगत 30 नई सोलर लाईटों की स्थापना कार्य
अपील
11- नगर पालिका परिषद् चम्बा को स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 में नंबर 01 बनाने हेतु सिटिजन फीडबैक एप अथवा लिंक के द्वारा प्रदान करें।
12- नगर पालिका की नालियों/ सड़कों पर अतिक्रमण न करें, तथा पालिका की सम्पत्तियों को क्षति न पहुंचायें।
13- नगर क्षेत्र चम्बा को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
14- घर से ही जैविक व अजैविक कूड़ा पृथक-पृथक रखें।
15- कूड़े को कूड़ागाड़ी व नियत स्थल पर ही डालें।
16- पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें।
17- निकाय के बकायों का समय पर भुगतान करें।
18- नगर के विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद्-चम्बा टिहरी गढ़वाल
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद्-चम्बा टिहरी गढ़वाल
एवं समस्त सभासदगण नगर पालिका परिषद्-चम्बा टिहरी गढ़वाल