जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा 10 मई को नगरपालिका टिहरी मे लगेगा बृहद बहुद्देशीय शिविर, बिभिन्न बिभागो द्वारा कैम्प लगाकर किया जायेगा समस्याओ का समाधान

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 




नई टिहरीमाननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा 10 मई को नगरपालिका टिहरी मे एक बृहद बहुद्देशीय शिविर लगाने जा रहा है जिसमे माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार गुप्ता मुख्य न्यायाधीश उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल / मुख्य संरक्षक उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे साथ ही माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी कार्यपालक अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री आलोक माहरा न्यायाधीश उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल / प्रशासनिक न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम मे शामिल होंगे l

सिविल जज सीनियर डिवीजन / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल ने बताया कि उक्त शिविर मे जिले के समस्त विभागों जैसे राजस्व विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, सैनिक कल्याण एवं अन्य विभागों द्वारा जनसेवा कैम्प लगाकर जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जायेगा।

साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि बनाये जायेंगे।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आम जनता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवायें वितरित की जायेंगी।

आम जनता को कानूनी जानकारी, परामर्श एवं सहायता प्रदान की जायेगी।

शिविर में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आम जनता की शिकायतों पर विचार कर अविलम्ब कार्यवाही की जायेगी l
बताया कि उक्त शिविर मे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे साथ ही लोगों के लिए जलपान एवं भोजन की ब्यवस्था भी वहीं पर है l
उन्होंने आम नागरिकों से उक्त शिविर मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुँचने का आग्रह भी किया l


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top