नशामुक्त शादियों का आयोजन, समाज को प्रेरणादायी संदेश

Uk live
0

रिपोर्ट : डी पी उनियाल 


गजा: विकास खंड चम्बा मे धार अकरिया पट्टी के ग्राम पंचायत बगीद, मखलोगी के ग्राम माणदा व खंडकरी मे नशामुक्त शादियों का आयोजन किया गया है, ग्राम पंचायत बगीद के पूर्व प्रधान भगवान सिंह चौहान मंत्री प्रतिनिधि ने अपने बेटे आशीष चौहान की शादी में  " मांस मदिरा पूर्णतः प्रतिबंध " का संदेश दे कर शराब नही संस्कार मुहिम को आगे बढाने का काम किया है, भगवान सिंह चौहान व उनकी पत्नी  लक्ष्मी चौहान विगत कई पंचवर्षीय तक प्रधान पद पर रह चुके हैं, खास बात यह रही है कि उनके बेटे आशीष चौहान की बारात मखलोगी पट्टी के माणदा निवासी  सुषमा बिष्ट व सुरेंद्र सिंह बिष्ट की पुत्री राधिका के गाँव जायेगी l

राधिका ने भी अपने घर पर काकटेल मुक्त शादी का आयोजन किया है। दुल्हा व दुल्हन पक्ष दोनों के यहाँ नशामुक्त आतिथ्य सत्कार किया जा रहा है। खंडकरी गाँव में राजराजेश्वरी मंदिर जलेड के पुजारी उमाशंकर उनियाल ने भी बांद स्नान के दिन सभी अतिथियों को रसोइया के द्वारा तैयार किया गया भड्डू की दाल भात खिलाया है,बताया कि समाज में संस्कार व संस्कृति जरूरी है, बगीद गाँव में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान ने कहा कि काकटेल मुक्त शादी से समाज को नई दिशा व प्रेरणा भी मिलेगी, बताया कि दुल्हन पक्ष परिवार ने भी शराब नही संस्कार मुहिम को आगे बढावा दिया है, बगीद गाँव की प्रधान श्रीमती नंदनी चौहान ने इस तरह के आयोजन को अच्छा कदम बताया है l

 इस अवसर पर शुभकामनाएं व बधाई देने वाले लोगों मे नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, फकोट ब्लॉक के पूर्व प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, गजा के पूर्व सभासद विनोद सिंह चौहान,सुनील सिंह चौहान, प्रधान घरगांव कुसबीर सिंह पुंडीर, जयेंद्र सिंह चौहान, पूर्व प्रधान  सोनी पुंडीर, क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता खडवाल,सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह खडवाल, डी पी उनियाल, विनोद सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, उम्मेद सिंह,  रीता, अनिता, पुष्पा खडवाल सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top