ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : सोमवार को ब्लॉक भिलंगना, टिहरी में उच्च जोखिम ग्राम-खोठियाड़ा में 100 डेज़ टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल फुटफॉल 119 रहा। 67 लोगों के चेस्ट एक्स-रे किए गए,15 लोगों का ब्लड शुगर परीक्षण, 25 लोगों का बीपी परीक्षण एवं 12 लोगों के जांच हेतु बलगम के नमूने लिए गए।
शिविर में टीबी के बारे में जानकारी एवं बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया।
उक्त शिविर में धनी राम जोशी (ग्राम प्रधान) एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम—डॉ. उषा भट्ट (MOIC), सीएचओ शोभा एवं पूजा, आशा कार्यकर्ता बबली एवं कविता, ज्योति (एक्स-रे टेक्नीशियन), अनीता खरोला (STS), महादेव (STLS) आदि उपस्थित रहे।


