स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका चम्बा का नागरिकों को सौगात, पांच स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापित, कनेक्शन होते ही होगा लोकार्पण

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



 चम्बा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका चम्बा ने नगरवासियों को पेयजल सुविधा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। नगर क्षेत्र में पांच स्थानों पर वाटर एटीएम (आरओ) स्थापित कर दिए गए हैं। इनका पानी का कनेक्शन होते ही जल्द ही विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।


नगर पालिका चम्बा के अधिशासी अधिकारी प्रशांत चौधरी ने बताया कि नगर क्षेत्र में नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांच स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं। फिलहाल इन सभी स्थानों पर पानी के कनेक्शन की प्रक्रिया गतिमान है। कनेक्शन पूरा होते ही इन्हें आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान नगर पालिका बोर्ड के करीब डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में अब तक कुल 10 स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापित किए जा चुके हैं। इससे नगरवासियों एवं यहां आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में काफी मदद मिलेगी।

ईओ प्रशांत चौधरी ने बताया कि चम्बा नगर में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी माननीय अध्यक्ष एवं समस्त सभासदगणों के साझा प्रयासों से पालिका प्रशासन द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत नगर क्षेत्र में तीन स्थानों पर एक-एक लाख लीटर क्षमता के तीन बड़े पानी के टैंक बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन टैंकों का निर्माण गणतंत्र दिवस 2027 तक पूरा कर चम्बा नगरवासियों को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। इन जल भंडारण टैंकों के निर्माण से नगर में पेयजल की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी तथा लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top