महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने योजनाओं को लेकर चलाया जन जागरूकता अभियान

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी 14 अगस्त : शुक्रवार  को  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जाखणी धार विकास खंड के  राजकीय इंटर कॉलेज नन्दगाँव मे  विभागीय योजनाओं की जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया  

जिसमे  वन स्टॉप सेंटर प्रशासक रश्मि बिष्ट के द्वारा घरेलू हिंसा, बाल यौन उत्पीड़न, बाल विवाह,साइबर क्राइम ,राष्ट्रीय महिला हेल्प लाइन 181,चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 एवं सखी  वन स्टॉप  सेंटर मे दी जा रही सुविधाओं की  जानकारी दी गई

साथ ही जिला मिशन समन्वयक रमेश डंगवाल के द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, नंदा गौरा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर बच्चों को जानकारी दी 

उसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र नन्द गांव मे भी पंजीकृत गर्भवती का गोद भराई का कार्यक्रम भी धूम धाम से मनाया गया और उपस्थित जन मानस को विभागीय योजना की जानकारी प्रदान की गई 


कार्यक्रम मे श्रीमती दीपिका खंडूरी सुपरवाइजर बाल विकास विभाग, कॉलेज प्रधानाचार्य श्री जय प्रकाश डबराल स्वास्थ्य विभाग  टीम, स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top