स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
स्वच्छ टिहरी–सुंदर टिहरी
आपका शहर, नई टिहरी — विश्व पटल पर स्थापित करने में सहयोग करें
नगरपालिका परिषद टिहरी (नई टिहरी) के समस्त निर्वाचित बोर्ड की ओर से नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
नई टिहरी नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श शहर बनाए रखने तथा इसे विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए पालिका के समस्त निर्वाचित बोर्ड द्वारा सभी नगरवासियों से सहयोग की अपील की जाती है।
नगरवासियों से विनम्र अपील
• नई टिहरी नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
• सभी नगरवासी जागरूक बनें तथा अपने आसपास गंदगी न करें और न ही किसी अन्य व्यक्ति को गंदगी करने दें।
• किसी भी प्रकार की शिकायत, समस्या अथवा सुझाव के लिए पालिका के टोल-फ्री नंबर 77173477717 पर अपनी शिकायत/समस्या/सुझाव दर्ज कराएँ।
• अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले जैविक, अजैविक एवं सैनिटरी वेस्ट को अलग-अलग करके डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण सेवा में प्रयुक्त वाहनों में ही डालें।
• अपने घरों का कूड़ा सार्वजनिक नाली, नाला, सड़क अथवा खुले स्थानों पर न फेंकें। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता हुआ पाया जाए तो उसे भी जागरूक करें।
• डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण सेवा के लिए निर्धारित यूजर चार्ज का नियमित रूप से प्रतिमाह भुगतान करें तथा भुगतान के पश्चात यूजर चार्ज की रसीद अवश्य प्राप्त करें।
• सार्वजनिक स्थलों एवं पार्कों में लगाए गए खेल उपकरण, जिम उपकरण एवं अन्य सामग्री की सुरक्षा हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। अतः नगर की सार्वजनिक परिसंपत्तियों को क्षतिग्रस्त होने से बचाएँ।
• उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना संख्या 84, दिनांक 16 फरवरी 2022 के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) वस्तुओं तथा प्लास्टिक/थर्मोकॉल/स्टायरोफोम से निर्मित प्रतिबंधित वस्तुओं के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। अतः सभी नागरिक सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने में सहयोग करें।
• सिंगल यूज प्लास्टिक से संबंधित प्रतिबंधित वस्तुओं के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं उपयोग के उल्लंघन पर नियमानुसार अर्थदंड/जुर्माने का प्रावधान है। अतः कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन न करें।
• सार्वजनिक पार्कों एवं शौचालयों में तोड़फोड़ न करें तथा गंदगी न फैलाएँ। नगर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
• भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।
आइए, मिलकर नई टिहरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएँ
अतः आप सभी नगरवासियों से विनम्र अनुरोध है कि नगरपालिका परिषद टिहरी (नई टिहरी) को स्वच्छता एवं नगर विकास के कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि आपके सहयोग एवं मार्गदर्शन से इस मास्टर प्लान शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखा जा सके।
धन्यवाद
(बासुदेव डंगवाल)अधिशासी अधिकारीनगरपालिका परिषद टिहरी (नई टिहरी)
समस्त सभासदगण
(मोहन सिंह रावत)अध्यक्षनगरपालिका परिषद टिहरी (नई टिहरी)जिला टिहरी गढ़वाल, उत्तराखण्ड