ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल में अधिकार मित्र/पराविधिक स्वयं सेवी (PLVs) के रूप में कार्यरत सरिता कोठियाल को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में वर्ष 2025-26 हेतु उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिए जाने वाला प्रदेश का प्रतिष्ठित ‘राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है, यह सम्मान उनके द्वारा असहाय वृद्ध एवं दिव्यांग महिलाओं के कल्याण में उल्लेखनीय योगदान एवं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका के अवसर उपलब्ध कराये जाने के फलस्वरूप प्राप्त हुआ है।
सरिता कोठियाल की इस गौरवमयी उपलब्धि पर जिला न्यायाधीश, टिहरी गढ़वाल, नितिन शर्मा द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया एवं उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए अन्य स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणास्रोत बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी जनकल्याणकारी प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
इसी क्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल दयाराम द्वारा कोठियाल को सम्मान के प्रतीक स्वरूप शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां भी उपस्थित रहे।