बीजेपी नेता दिनेश डोभाल मिले केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपद नायक एवं टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह से, मेडिकल कॉलेज सहित टिहरी झील से प्रभावित क्षेत्र की समस्यायों से कराया अवगत

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी / दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता टिहरी बांध विस्थापित, प्रभावित एवं पुर्नवासित जन संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश डोभाल ने कल देर  सांय केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपद नायक एवं टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह से उसके आवास पर मुलाकात कर टिहरी बांध परियोजना से जुड़ी एवं टिहरी झील से प्रभावित क्षेत्र की समस्यायों सहित टिहरी मेडिकल कॉलेज र्निमाण की मांग को लेकर स्थानीय जनता द्वारा संचालित आन्दोलन एवं सत्याग्रह की जानकारी देते हुए उपरोक्त समस्याओं के प्रभावी समाधान की मांग करते हुए मांग पत्र सौंपे गए l

ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपद नायक ने मांग पत्र को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धितो से यथा स्थिती रिपोर्ट तलब करने का आश्वासन दिया l

क्षेत्रीय  सांसद टिहरी लोकसभा माला राज्य लक्ष्मी शाह ने टिहरी बांध परियोजना से जुड़ी विभिन्न अवशेष समस्याओं के समाधान के लिए ऊर्जा मंत्री भारत सरकार को पत्र भेजने एवं मेडिकल कॉलेज का विषय लोकसभा सदन में उठाने का भरोसा दिया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top