ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल मे छात्र संसद का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : शनिवार को ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल मे छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया  l

इस अवसर पर 2026 - 27 के लिए  छात्र संसद को हुए चुनाव में विजय छात्रों को शपथ दिलाई गई l

 इस अवसर पर बार एसोसिएशन टिहरी के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में रहे l कार्यक्रम की शुरुआत वंदना के साथ की गई इसके बाद छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया l

प्रबंधक फादर टी जे जोश ने कहा कि छात्र-छात्राओं में संसदीय परंपरा का सम्मान व देश प्रेम को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक  वर्ष विद्यालय छात्र संसद का गठन किया जाता है जिसमें विद्यालय के  कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों द्वारा मतदान किया जाता है l

इस सत्र के लिए निर्वाचित छात्र अध्यक्ष हार्दिक कर्णवाल, छात्रा प्रमुख तन्वी उनियाल,  उप प्रमुख छात्र शिवांश, उप प्रमुख छात्रा आराध्या रमोला आदि सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों  को मुख्य अतिथि द्वारा शपथ दिलवाई गई l

 विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर डीपांडो ने बताया कि कि इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न पदों पर 32 छात्र - छात्रों को शपथ दिलाई गई l



 मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय द्वारा छात्रों के बौद्धिक ज्ञान को बढ़ाने हेतु किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा की साथ ही छात्रों को शुभकामनाएं भी दी l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top