ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी:आज महिला कांग्रेस टिहरी की जिलाध्यक्षा आशा रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'महिला आरक्षण अधिनियम 2023' को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
महिला आरक्षण: आज दो, अभी दो" कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया।
जिलाध्यक्षा आशा रावत ने कहा कि सरकार आरक्षण की बात तो करती है, लेकिन इसे लागू करने में देरी कर रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिला आरक्षण में पिछड़े वर्गों (SC, ST, OBC) की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि समाज के अंतिम छोर पर खड़ी महिला को भी मुख्यधारा में आने का मौका मिले।
इस अवसर पर सीमा कृषाली, शगुफ्ता प्रवीन, अनीता, अनिता शाह, सोनू नवाल सहित जिला कांग्रेस कमेटी की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
सभी ने स्वर में स्वर मिलाकर महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।


