ज्योति डोभाल संपादक
नई टिहरी : ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल नई टिहरी के आईसीएसई बोर्ड का आज रिजल्ट आ गया जिसमे इंटर मे साइंस मे टॉप -05 बच्चों मे अश्विन भट्ट एवं तनिश चौरसिया ने 93.25 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि इशांत नेगी ने 92.75 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं हर्षित डोभाल ने 92.25 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है l
ऋषिका पड़ियार ने 91.75 प्रतिशत हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया है वहीं रिदिमा रंथवाल एवं हर्षित चौहान ने 90 प्रतिशत के साथ पांचवा स्थान हासिल किया है l
वहीं कॉमर्स मे हार्दियन डंग ने 92.5 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान, ऐनी नेगी ने 85.05 प्रतिशत के साथ दूसरा, सक्षम चमोली 81.25 के साथ तीसरे, अक्षत डोभाल 74.05 प्रतिशत के साथ चौथे एवं अभिषेक लोहानी 71.05 प्रतिशत के साथ पांचवे स्थान पर रहा l
वहीं आईसीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा मे अधविका सेमवाल 96.80 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रही वहीं आदित्य पंवार 96.20 प्रतिशत के साथ दूसरे, रुद्रांश नेगी 95.60 प्रतिशत के साथ तीसरे, तन्वी उनियाल 94.20 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर एवं आराध्या नेगी 94 प्रतिशत के साथ पांचवे स्थान पर रही l
स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर दीपांटो एवं प्रबंधक टीजे जोश एवं अध्यापको ने सारे टॉपर बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी l



