प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ महिला कांग्रेस लामबंध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : प्राइवेट स्कूलो की बढ़ती मनमानी के खिलाफ अब आम जन के अलावा राजनैतिक दल भी आगे आने लगे हैं l अभी कुछ दिन पूर्व ही नई टिहरी स्थित ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल मे बढ़ी हुई फीस के साथ ही एक साथ तीन महीने की फीस देने के साथ ही एडमिशन फीस, बिल्डिंग मेंटेनेंस फीस, स्पेशल एक्टिविटी फीस लेने के खिलाफ महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था जिस पर जिलाधिकारी ने डीओ बेसिक को जाँच के आदेश जारी किये थे l जांच कितनी आगे बढ़ी इसका तो पता नही परन्तु आज इसी मुद्दे को लेकर टिहरी महिला कांग्रेस भी मुखर नजर आई l

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत ने टिहरी मे प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस, एडमिशन फीस वसूलने पर नाराजगी जताई एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा l

ज्ञापन मे महिला कांग्रेस ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में प्रतिवर्ष बढ़ी हुई फीस, हर साल बढ़ता हुआ पाठ्यक्रम,  प्रवेश शुल्क, तीन महीने की एकमुश्त फीस, हर साल किताबें बदलने, किताबों के दाम बढ़ाये जा रहें हैं जिस कारण अभिभावक परेशान हैं l

महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि प्राइवेट स्कूल मनमानी पर उतारू हैं, इनकी मनमानी के कारण अभिभावक कर्ज तले दबता जा रहा है l

उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द ऐसे स्कूलों पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है l 

इस मौके पर ममता उनियाल, अनिता रावत, परवीन, अनिता शाह आदि मौजूद रहे l



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top