सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हिण्डोलाखाल में अल्ट्रासाउंड मशीन का विधिवत शुभारंभ

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : शुक्रवार को विकास खण्ड देवप्रयाग के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हिण्डोलाखाल में अल्ट्रासाउंड मशीन का विधिवत शुभारंभ  विधायक, विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग विनोद कण्डारी के कर कमलों द्वारा किया गया।

 इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की एक नई सौगात प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, टिहरी गढ़वाल डॉ. श्याम विजय, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रचित गर्ग, माननीय ब्लॉक प्रमुख, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिण्डोलाखाल डॉ. आकाशदीप, डॉ. कोमल प्रताप, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री राकेश भट्ट सहित स्वास्थ्य केंद्र के समस्त चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा क्षेत्रीय जनता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शुभारंभ के प्रथम दिवस पर अल्ट्रासाउंड सेवा का लाभ कुल 35 लाभार्थियों को प्रदान किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से गर्भवती महिलाएं एवं अन्य मरीज सम्मिलित रहे। यह सुविधा क्षेत्र में समयबद्ध जांच एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top