ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने अपना जन-संवाद कार्यक्रम जारी रखते हुए पट्टी मखलोगी के ग्राम पंचायत छाती,नकोट में भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही मेरी गणना मेरे गाँव कराने की अपील किए।
रविवार को आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई टिहरी विधान सभा के विकास खंड चंबा ग्राम छाती,नकोट भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद कर जन समस्याएं सुनी प्रधान छाती सुनील चौहान,प्रधान तुंगोली रविन्द्र सिह रावत एवं प्रधान फैगुल चतर सिंह धनोला ने पेयजल,सड़क, स्वास्थ्य,शिक्षा,रोजगार की समस्याएं प्रमुख्ता से उठाई साथ ही पूर्व मंत्री दिनेश धनाई के किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में घंटाकारण पेयजल योजना,सुरकण्डा पंपिंग पेयजल योजना,बी एस सी नर्सिंग कालेज, होटल मैनेजमेंट, आई टी आई नकोट, पालीटेक्निक कालेज जाखणीधार,टिहरी झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर सैकड़ो लोगो को रोजगार उपलब्ध कराए। ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री दिनेश धनाई को अस्वस्थ करते हुए पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया ।धनाई ने ग्रामीणों को संबोधित हुए कहा कि क्षेत्र की हर समस्याओं के हल करने को वह कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा अन्य नेता पार्टी टिकट के बाद ही जनता के बीच आते हैं मैं पहलें ही जनता के बीच आकर सीधा संवाद कर जन समस्याओं को हल करने का प्रयास कर रहा हूं। साथ ही जनता से रायशुमारी कर रहा हूं ।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल कुठी,देवी सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र धनोला,मकान सिंह धनोला,गोपाल सिंह रावत, पूर्व सैनिक कृष्णा मंहगाई, भरत सिंह रावत, श्याम सिंह कुठी,राजेन्द्र धनोला, भैरव दत्त बडोनी,अजय चौहान, लाल सिंह चौहान,हिकमत सिंह रावत, मनजीत चौहान, सोभा रावत, रमेश धनोला,मोर सिंह धनोला सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे ।


