चारधाम यात्रा को देखते हुए खाद्य संरक्षा बिभाग सक्रिय, कई स्थानों पर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



 टिहरीशासन, प्रशासन विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देशों के क्रम में आगामी चार धाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दृश्टिगत 13 अप्रैल 2026 से खाद्य संरक्षा बिभाग द्वारा उपायुक्त  मुख्यालय जीसी कंडियाल के साथ जिले के बिभिन्न  स्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत स्थान तीनधारा व घनसाली में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 सम्पूर्ण यात्रा मार्ग  पर खाद्य  पदार्थों के संचालकों के लिए आवश्यक दिशानिर्देश हेतु फूड सेफ्टी डिस्प्ले  बोर्ड का वितरण किया गया।
 विभागीय उच्चा अधिकारियो  द्वारा सभी खाद्य  व्यवसाइयों को बिना खाद्य  लाइसेन्स खाद्य  व्यापार न करने,  फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड, खाद्य  लाईसेन्स रेट स्लिप चस्पा करने, बैध क्रय बिलों का रिकार्ड रखने खाद्य पदार्थ संचालकों के मेडिकल फिटनेस सर्टीफिकेट अनिवार्य रखने, उच्च गुणवत्ता युक्त पैक्ड मसाले खाद्य तेलो काम ही खाद्य पदार्थो को बनाने मे  प्रयोग करने,  एक बार गर्म किये गए तेल को तीन बार से अधिक प्रयोग ना करने के निर्देश दिये गए l
। साथ ही स्वस्थ, स्वच्छ दशाओ में ही खाद्य पदार्थों में निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। 


कहा कि चूंकि चारधाम यात्रा एक धार्मिक/ साहसिक यात्रा होने के साथ ही  राज्य की आर्थिकी की भी रीढ़ है अतः ब्यापारियों को यात्रियों के साथ अच्छा ब्यवहार करने की अपील भी की गई।
  आयोजन में स्थानीय व्यापार मंडल का भी  महत्वपूर्ण भूमिका व सहयोग रहा l
 सभी स्थानीय  व्यवसाइ‌यों द्वारा विभागीय नियमों के पालन का आश्वासन  दिया गया। 
कार्यशाला में उपायुक्त मुख्यालय खाद्य संरक्षा जीसी कंडियाल, सहायक आयुक्त प्रमोद सिंह रावत, वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा, बलवंत सिंह चौहान के साथ ही स्थानीय ब्यवसाई उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top