ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी 01 दिसंबर : सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो पुष्पा नेगी के मार्गदर्शन में युवा संसद तरुण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या द्वारा द्वीप प्रज्वलन करके किया गया। युवा संसद की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू की गई तत्पश्चात सांसदों द्वारा शपथ ग्रहण की गई। इसके पश्चात दिवंगत सांसद तथा खेल मंत्री हेतु शोक सन्देश के साथ श्रद्धांजली दी गई।छात्र-छात्राओं द्वारा संसदीय कार्रवाई का सफल प्रदर्शन करते हुए युवा संसद तरुण सभा में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, एन ई पी के ज्वलंत मुद्दों पर सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष में तीखी बहस देखने को मिली।
युवा संसद कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारतीय संसद की कार्यप्रणाली संसदीय कार्यवाही को उत्साह पूर्वक प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम में लोकसभा व तरुण सभा के सम्मुख विपक्ष ने देश में साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, एन ई पी, शिक्षा तथा देश से जुड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं से संबंधित विभागों के मंत्री गणों से प्रश्न पटल पर रखे प्रधानमंत्री और मंत्रियों ने अपने-अपने माध्यम से तुरंत समस्याओं का निराकरण का आश्वासन दिया युवा संसद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संसदीय गतिविधियों जैसे प्रश्न काल, शून्य काल, चर्चा प्रस्ताव, ध्यान आकर्षण प्रस्ताव, धन्यवाद प्रस्ताव, निंदा प्रस्ताव आदि का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो पुष्पा नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा संसद कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों से अवगत कराना है। लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवाओं की अहम् भूमिका है। युवा ही देश की दशा और दिशा तय करता है। देश संसद में सकारात्मक भूमिका की प्रतिक्षा कर रहा है, इस दिशा में युवा छात्र-छात्राओं के विकास के लिए युवा संसद कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। प्राचार्या द्वारा विद्यार्थियों के अभिनय की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति की प्रशंसा की गई।
युवा सांसद, तरुण सभा का सफल संचालन राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक तथा समिति के संयोजक डॉ० दिनेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका में डॉ नूर हसन, डॉ हर्षिता जोशी, डॉ पूजा भंडारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य डॉ रजनी गुसाईं, डॉ अंकिता बोरा, डॉ शुभम उनियाल, डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ पुष्पा पंवार, डॉ शुभम गोस्वामी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
युवा संसद, तरुण सभा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो डी पी एस भंडारी, डॉ दी एस तोपवाल, डॉ आरती खंडूरी, डॉ सोबन सिंह कोहली, डॉ निशांत भट्ट, डॉ ममता रावत, डॉ साक्षी शुक्ला, डॉ मीनाक्षी टम्टा, डॉ ऋचा पंत, डॉ चंचल गोस्वामी, डॉ कमलेश चंद्र पांडेय, डॉ चंद्रावती जोशी, डॉ वैभव रावत आदि सहित महाविद्यालय के कर्मचारीगण तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


