ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : आज दिनांक 31/10/25 को राजकीय स्नातक उत्तर महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल 150@ एक भारत आत्मनिर्भर भारत के उपलक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वास्थ्य विभाग बोराडी के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया l
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पा नेगी द्वारा एंटी ड्रग की शपथ दिलाई गई स्वस्थ शरीर स्वस्थ भारत और युवाओं की ऊर्जा का उपयोग करते हुए आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा अपना स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां ली गई एवं एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श डॉक्टर रीना सिंह से लिया गया इस योजना के नोडल अधिकारी डॉक्टर पीसी पनौली वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशा डोभाल, एवं चिकित्सा अधिकारी के रूप में डॉक्टर आशीष कुमार डॉक्टर अभिलाषा कोबियाल एवं श्री विकास पुंडीर नर्सिंग अधिकारी उपस्थित थे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे l


