ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी 1 दिसम्बर, 2025 : सोमवार को "विश्व एड्स दिवस" के अवसर पर राजकीय आधौगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी में शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया, तत्पश्चात् राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी से सुमन पार्क मुख्य बाजार तक संस्थान के समस्त अध्यापकों / छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा रैली निकाली गयी, जिसमें डा० मुकेश कुमार राय-अपर एन०एच०एच० नोडल चिकित्साधिकारी, कमला तोपवाल, दर्मियान सिंह रावत, सुनिल नेगी आदि के द्वारा कार्य सम्पन्न किया गया।
राजकीय आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के रणवीर सिंह, महेंद्र शर्मा अनुराग सिंह, दिनेश कुमार, कुल्दीप सिंह चौहान, शिवानी पंवार अनुदेशक, सुमन भटट आदि उपस्थित रहे l
उक्त तिथि को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सामु० स्वा०केन्द्र-बेलेश्वर ब्लॉक भिलंगना में "बृहद स्वास्थ्य शिविर" को आयोजन भी किया गया।
उक्त शिविर का उद्घाटन राजीव कण्डारी, ब्लॉक प्रमुख घनसाली एवं गोविन्द सिंह राणा-नगर पंचायत अध्यक्ष चमियाला, टिहरी गढवाल के द्वारा किया गया। शिविर में कुल 148 (प्रसूति रोग विशेषज्ञ-23, सर्जरी विभाग-60, जनरल चिकित्सक-65) ओ०पी०डी० हुई है। शिविर में कुल जांच-सूगर-33, वी०डी०आर०एल०-25, यूरिक एसिड-17, स्यूटम-07, आर०ए०फैक्टर-07, बाइलोरिबिल-6, एस०जी०ओ०टी०-06, एस०जी०पी०टी०-06, क्रेटिनिन- 05, एच०बी०एस०ए०वाई0-12, हिपेटाईटिस सी0-12, विडाल-07 एवं डेंग्यू-01 हिमोग्लोबिन-15 (कुल जांचें-184) हुई है।
डॉ श्याम विजय मुख्य चिकित्साधिकारी टिहरी
शिविर में डा० बृजेश डोभाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० उषा भट्ट, प्रभारी चिकित्साधिकारी, प्रा०स्वा०केन्द्र-पिलखी, भिलंगना, डा० पूर्वी भट्ट, गाइनोकोलॉजिस्ट, डा० अभिषेक चिकित्साधिकारी, सुरेश चन्द पालीवाल, प्रमोद चौहान, मुकेश महर, कुमारी सुषमा , शुभांकर सेमवाल, अनिता खरोला, आदि के द्वारा कार्य सम्पन्न किया गया ।
उक्त तिथि को जिला कारागार नई टिहरी में 31 बन्दियों की एच०आई०वी० टैस्टिंग की गयी है। शेष सभी बन्दियों से एड्स पर चर्चा तथा जागरूकता प्रदान की गयी। डा० आशीष, चिकित्साधिकारी के द्वारा उक्त गतिविधि सम्पन्न की गयी।

