Team uklive
टिहरी : उत्तरकाशी से केदारनाथ बद्रीनाथ जा रही यात्री बस टिहरी के पास टिपरी से 1.5 किलोमीटर आगे टिपरी-नंदगांव मोटर मार्ग पर डबा खाले नामे स्थान पर बस संख्या UK-08PA-8883 अनियंत्रित हो कर सड़क में पलटने से दुर्घनाग्रस्त हो गई। जिसमे लगभग 45 यात्री सवार थे। जिनमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिनमे 01 पुरुष, 01 महिला, 01 बच्चा है जिन्हें 108 के माध्यम से नजदीकी सीएचसी नंदगांव ले जाया जा रहा है। साथ ही 15-16 सामान्य घायल हैं, सभी यात्री गुजरात के है।


