आपातकालीन वाहनों के सुचारु आवागमन हेतु विश्वनाथ चौक से जिला अस्पताल गेट तक नो पार्किंग जोन घोषित

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र सिंह नेगी 


उत्तरकाशी : उत्तरकाशी मुख्यालय मे विश्वनाथ चौक से जिला चिकित्सालय गेट मार्ग पर लोगों द्वारा अनावश्यक रुप से वाहन को पार्क किया जाता है, जिससे वहां पर आने-जाने वाले आवश्यक सेवा/आपातकालीन वाहनों को विलम्ब होता है। 


उसी को देखते हुए आवश्यक सेवा/आपातकालीन वाहनों के सुचारु आवागमन हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा उक्त मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। 


यातायात पुलिस द्वारा अस्पताल वाले मार्ग पर अनावश्यक रुप से खड़े वाहनों को टो कर कोतवाली उत्तरकाशी दाखिल किया गया। आमजन से अनुरोध है कृपया उक्त मार्ग पर वाहनों को पार्क न करें, यदि आप किसी कार्य हेतु आस-पास के क्षेत्र में आते-जाते हैं, तो अपने चौपहिया वाहन को निर्धारित पार्किग स्थल रामलीला मैदान में ही पार्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top