रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
उत्तरकाशी : लायंस क्लब के द्वारा हरेला सप्ताह के समापन पर श्याम स्मृति वन के अध्यक्ष प्रताप सिंह पोखरियाल 'पर्यावरण प्रेमी' को अनार, माल्टा, कागजी नींबू व शहतूत आदि के 400 पौधे वरूणावत वी टाप रास्ते में दोनों और लगाने के लिए निशुल्क प्रदान किए। लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल का मुख्य उद्देश्य अपने समुदायों की सेवा करना, समुदाय की मदद व मानवीय जरूरतों को पूरा करने के लिए सहयोग करना है। कार्यक्रम में प्रगति के बीच प्रकृति को बचाने के संकल्प के साथ प्रख्यात पर्यावरणविद् पदमभूषण डा. अनिल जोशी के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा में शामिल रही श्रुति रावत को लायंस क्लब उत्तरकाशी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लाइंस क्लब के उपाध्यक्ष कुशलानंद बहुगुणा, कोषाध्यक्ष पंचम सिंह पोखरियाल, लायंस क्लब के सदस्य मनोज भंडारी, धनवीर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।


