Team uklive
टिहरी : गुरुवार को 180 देशो मे मानवता व शांति का सन्देश देने वाले अंतराष्ट्रीय शांति दूत के नाम से बिख्यात श्री प्रेम सिंह रावत जी की पुस्तक स्वयं की आवाज गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित पुस्तक का विमोचन जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया.
जिलाधिकारी ने कहा की प्रत्येक मनुष्य को स्वयं की आवाज स्वयं से सुननी चाहिए तभी राष्ट्र का विकास संभव है.
इस मौके पर राज विद्या केंद्र के जगजीत सिंह नेगी, कमल सिंह महर, भगवान चंद रमोला, रमेश रावत, चतर सिंह, सुन्दर लाल उनियाल, चंडी प्रसाद डबराल, किशोरी लाल चमोली, दीवान सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे.


