अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा किया गया सम्मानित

Uk live
0

संजय जोशी


हल्द्वानी। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान समारोह नवाबी रोड  स्थितएक बैंकट हॉल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल बेला तोलिया एवं विशिष्ट अतिथि नगर सिटी मजिस्ट्रेट  रिचा सिंह ने महिलाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीपुर कि रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉक्टर दीपिका गुड़िया ने की कार्यक्रम में कुमाऊं से 50 से अधिक महिलाओं को  सम्मानित किया गया।महिला सम्मान समारोह में कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किये गये ।

नैनीताल, सितारगंज, खटीमा,अल्मोड़ा ,रानीखेत, रामनगर, हल्द्वानी, दिनेशपुर, रूद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर एवं कई शहरों से महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली महिलाएं


 ममता पांडे, कामिनी अग्निहोत्री,शांति जीना, लता बोरा, सुमित्रा प्रसाद, बीना जोशी, संध्या डालाकोटी, भगवती लोहनी, आलोकिता श्रीवास्तव, शालिनी शर्मा, पूजा शर्मा, रश्मि लमगढ़िया, डॉ सोमा पंत, शशि जोशी, जया जोशी, शोभा जोशी, भावना पाठक, नीरू भल्ला, हेमलता बिनवाल, कमला बिष्ट, रिया फुलारा सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष विशाल शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमचंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री उमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष राकेश जोशी,पंकज कौशिक, ललित पांडे, सुभाषिनी द्विवेदी,  गौरव शर्मा, आरसी त्रिपाठी,राजू पाठक, तारु तिवारी,  शंकर फुलारा व सैकड़ों अखिल ब्राह्मण महासभा से जुड़े लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top