ज्योति डोभाल
टिहरी : शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा थाना हिंडोलाखाल का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
▫️सर्वप्रथम एसएसपी द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया । तत्पश्चात थाने पर नियुक्त सभी कर्मचारियों से शस्त्रों की हैण्डलिंग (खोलना-जोड़ना) व आपदा उपकरणों के संबंध में जानकारी ली गई तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों व आपदा उपकरणों का अभ्यास कराया गया। एसएसपी द्वारा साप्ताहिक रूप से शस्त्रों की साफ सफाई और हैंडलिंग (अभ्यास) तथा आपदा उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही स्वयं थाने के कर्मचारियों को आपदा उपकरणों की हैंडलिंग करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
▫️थाना/आवास परिसर, थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात,मालखाना, भोजनालय एवं कर्मचारी बैरिक आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यस्थाओं का जायजा लिया गया । साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी, बेहतर रखने हेतु निर्देशित किया गया।
▫️थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गयी। कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं रखरखाव सही ढंग से रखने हेतु निर्देशित किया गया।
▫️थाना कार्यालय व सीसीटीएनएस कार्यो को चैक करते हुए नियुक्त कार्मिकों से ऑनलाइन जीडी, एफ0आई0आर0 सहित समस्त आईआईएफ फार्मों की जानकारी लेकर सभी आईआईएफ फार्मों को समय से फीड करने व सीसीटीएनएस के अन्तर्गत संचालित सभी पोर्टलों को निरन्तर चैक करते हुए ससमय कार्यवाही करने तथा जीडी ऑनलाइन लिखने हेतु निर्देश दिये गये।
▫️एसएसपी द्वारा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा कैमरों की रिकॉर्डिंग संरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया गया।
▫️उन्होंने महिला हेल्प डेस्क व डायल 112 की सूचनाओं से सम्बन्धित रजिस्टरों का अवलोकन किया.
महिला हेल्प डेस्क तक आगन्तुकों की पहुंच को सुलभ बनाने हेतु महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त कार्मिकों को हेल्प डेस्क के सीयूजी नंबर के द्वारा गौरा शक्ति एप्प में रजिस्टर्ड महिलाओं से समय-समय पर बात करने तथा थाने में आने वाले आगंतुको/शिकायतकर्ताओं की समस्या को गंभीरता से सुनने व उनके साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी द्वारा थाने के लम्बित मालों की वर्षवार समीक्षा की गई ।
न्यायालय से निस्तारित हो चुके मामले जिनमें अपील अवधि समाप्त हो चुकी है, के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा थाना परिसर में खड़े मुकदमाती वाहनों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
▫️ एसएसपी द्वारा थाने के कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्या पूछी गयी तो कुछ कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरण को लेकर अपनी समस्या के सम्बन्ध में महोदय को अवगत कराया गया जिनकी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
▫️एसएसपी द्वारा सभी विवेचको व जांचकर्ता अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं व प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने, वारंटों की शत प्रतिशत तामीली, निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए, सभी विवेचकों को टैब से विवेचनात्मक कार्यवाही करने व ई-चालान मशीन से एमवीएक्ट में चालानी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त महिला/बाल अपराधों की रोकथाम हेतु स्कूलों/काँलेजों में अधिक से अधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों/कानून की जानकारी प्रदान करने साथ ही उत्तराखण्ड़ पुलिस एप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर एप में उपलब्ध सुविधाओं से आमजनमानस को जागरुक करने और सभी कामकाजी महिलाओं/युवतियों को गौरा शक्ति एप्प में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु निर्देश दिये गये।
▫️एसएसपी द्वारा बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु बीटों में नियुक्त कर्मचारियों को बीट क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण कर जनता से अच्छा सामंजस्य स्थापित करने उनकी समस्याओं का समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया।
▫️एसएसपी द्वारा पुलिस बल को स्वस्थ और फिट रहने के लिए समय निकालकर रनिंग, योगा, व्यायाम व स्पोर्ट्स करने हेतु प्रेरित किया गया।
▫️एसएसपी द्वारा अंत में थानाध्यक्ष हिंडोलाखाल को बेहतर पुलिसिंग व क्षेत्र में सुदृढ़ कानून व यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।



