पूर्व गंगोत्री विधायक ने निर्माण कार्यों को लेकर की विस्तृत चर्चा

Uk live
0

रिपोर्ट .वीरेंद्र सिंह नेगी 
उत्तरकाशी : पूर्व विधायक गंगोत्री  विजयपाल सजवाण  आज अधीक्षण अभियंता लोनिवि0 उत्तरकाशी के साथ अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड भटवाड़ी व उत्तरकाशी सहित लोनिवि के सहायक अभियंताओं के साथ गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में लोनिवि0 के माध्यम से हो रहे निर्माण कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। 

उन्होंने जोशियाड़ा व तिलोथ पूल की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसे जनहित में जल्दी से जल्दी पूरा करने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि तिलोथ व जोशियाड़ा के मोटर पूल से बड़ी संख्या में लोगों का इस पार से उस पार आवागमन होता है, किन्तु वर्तमान समय मे तिलोथ पूल का निर्माण कार्य तो ठप पड़ा हुआ है लेकिन जोशियाड़ा मोटर पूल पर मरम्मत कार्य का भी कछुआ गति से हो रहे निर्माण कार्य से लगता नही की ये जल्द पूरा होगा.
 जबकि इसे पूरा करने का नियत समय अप्रैल माह में ही पूर्ण हो चुका है।

 पूर्व विधायक सजवाण  ने इस संबंध में स्थानीय लोगों को हो रही दिक्कतों का जिक्र कर विभागीय अधिकारियों से इसे जल्द पूरा करने की मांग रखी । 
इसके अलावा उन्होंने विभागीय अनियमितता के चलते नियमों के विरुद्ध बिना निविदा आवंटित किये गए करोड़ों के कार्यों पर विरोध जताते हुए, इसके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच करने की भी बात कही।

 उन्होंने लोनिवि के तमाम अधिकारियों को सख्त हिदायत देकर नियम विरुद्ध राजनैतिक दवाब मे बिना निविदा के कार्य आवंटित किए जाने पर तालाबंदी/ धरना प्रदर्शन के साथ न्यायालय से भी SIT के माध्यम से उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करवाने की बात कही। 
सूचना के अधिकार के तहत निम्न निर्माण कार्यों के कार्य आवंटन पर नियम विरुद्ध भारी अनियमितता पायी गयी है-
1- डुंडा देविधार मोटर मार्ग से दिग्थोल मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य।
2- धारकोट मिश्रगांव मोटर मार्ग सड़क कटान एवं पार्ट-2 कार्य।
3- दूँगालगांव बगसारी सड़क कटान कार्य।
4- भालसी टुखार मोटर मार्ग पार्ट-2 कार्य।

इसके अलावा उन्होंने विकासखंड भटवाड़ी व डुंडा मे लोनिवि द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों व विभिन्न गांवों की सड़क निर्माण की मांगों पर विभागीय अधिकारियों से अपने स्तर के कार्यों में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि   मुख्यमंत्री व राज्य सरकार से इन्हें पूरा करने की मांग करेंगे।

इस अवसर पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता आर.के. जैन, अधिशाषी अभियंता भटवाड़ी आर.एस. खत्री, अधिशाषी अभियंता उत्तरकाशी प्रवीन कुश, सहायक अभियंता हरि सिंह, सुनील रावत,  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डुंडा के अध्यक्ष दिनेश सिंह चौहान, भटवाड़ी के अध्यक्ष कमल सिंह रावत जोशियाड़ा क्षेत्र के सभाषद अजीत गुसाईं, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, महाजन सिंह, प्रताप (प्रकाश) पंवार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top