रिपोर्टः संजय जोशी
रानीखेत : पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रानीझील के समीपवर्ती क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देवदार , बांज,उतीश आदि के वृक्ष लगाए गए ।सभी ने पर्यावरण को बचाने के लिए जनता से अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाने हेतु आह्वान किया । भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश पंत ने कहा कि वृक्ष लगाए जाएंगे तभी जल जंगल जमीन सभी सुरक्षित रहेंगे। साथ ही यह भी आह्वान किया गया कि हमें नन्हें पौधों को बचाना होगा उनकी देखरेख करनी होगी तभी वन एवं वन्य प्राणी सुरक्षित रह पाएंगे।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती ज्योति साह मिश्रा , चंदन भगत नगर ,विनोद कुमार ,गिरीश पांडे, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय मेहरा सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


