रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरीः आज दिनांक 5 जून 2020 को पंचायती राज संगठन के संयोजक श्री कुलदीप सिंह पवार के नेतृत्व में थौलधार ब्लॉक के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया जिसमें श्री पवार ने कहा कि ग्राम सभा में आए प्रवासी भारत के लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं व इनको मनरेगा के तहत कार्य दिया जाना चाहिए ၊
कुलदीप पंवार ने समस्त प्रधानों के द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म व जॉब कार्ड मुख्य विकास अधिकारी को दिए ,साथ ही उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को सरकार द्वारा ₹10000 प्रति माह देने को भी कहा ,व मनरेगा के तहत साल भर में 100 दिन की जगह 200 दिन रोजगार दिया जाए साथ ही प्रतिदिन की मजदूरी ₹300 की जाए ,सरकार प्रति व्यक्ति को लोन देने की जगह बैंक ऋण व ब्याज माफ करें ,कार्यक्रम में तिवार गांव के प्रधान नरेंद्र रावत राम गांव के प्रधान अजय लाल ,भलड़ियान के प्रधान बलवीर कोली सभासद प्रवीन रावत ,नवीन सेमवाल आदि प्रतिनिधिमंडल शामिल था ၊


