एसएसबी सीमान्त मुख्यालय रानीखेत व वन विभाग ने किया वृक्षारोपण

Uk live
0

रिपोर्ट. संजय जोशी
रानीखेत :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएसबी सीमान्त मुख्यालय रानीखेत व वन विभाग द्वारा एसएसबी परिसर व निकटवर्ती गांव चिलियानौला में वृहद वृक्षारोपण किया गया। चिलियानौला में बीट संख्या 6 में 100 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें देवदार,बाज,तेजपात ,दाड़िम आदि शामिल थे। कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों ने पौध रोपण किये। इस मौके पर एसएसबी के उपमहानिरीक्षक एमएम कांडपाल ने बताया कि एसएसबी ने वन विभाग के सहयोग से लगभग 1.50 लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा है। जिसकी शुरूआत विश्व पर्यावरण दिवस से की गई है। पौधरोपण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ो की महत्ता और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही। एसएसबी परिसर में 105पौधों का रोपण किया गया जिसमें देवदार,बाज,रीठा,पदम,दाड़िम,तेजपात ,आवला आदि के पेड़ लगाये गये। प्रभागीय वनाधिकारी उमेश जोशी ने एसएसबी व वनकर्मियांे को जल संरक्षण,मृदा संरक्षण की जानकारी देते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने  पर जोर दिया। इस मौके पर एसएसबी के उपमहानिरीक्षण एकेसी सिंह,प्रभागीय वनाधिकारी उमेश जोशी,कमांडेंट हितेंद्र सिंह,डा त्रिलोक चंद्र,चंद्र शेखर भान,सतेंद्र कुमार,चंद्रजीत,एसएस बिष्ट,अमर चंद्र,भूपाल सिंह,संदीप रावत ,पीके नाथ सहित एसएसबी के जवान व वनविभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top