आज दिनांक 5 जून को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया जिसमे 1st को 1100 2nd को 750 3rd को 500 ईनाम रखा गया था जिसके परिणाम आज धोषित किए गए है प्रतियोगिता में 275 छात्रों ने भाग लिया गया उनकी ड्राइंग एंड पनिटिंग को पेज के माध्यम प्रकाशित किया गया। जिसके बाद डॉ हरिओम जी एवं तारा राणा जी द्वारा 1st सोनाली भास्कन्दी,2nd अनुराधा असवाल,3rd हितेश कश्यप एवं मोस्ट पॉपुलर में 1st विवेक 2nd वैशाली जोशी 3rd साक्षी रावत को चयनित किया गया ၊
जिसको युथ कांग्रेस के सोशल मीडिया इंचार्ज एवं राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया जी द्वारा फेसबुक पेज से लाइव घोषित किया एवं उनके द्वारा कहा गया है कि पर्यावरण को बचाने के लिए अब हमें हर साल 2 महीने का स्वैच्छिक लाॅकडाउन लगाना चाहिए जिसमें केवल पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियां हों और सरकार को यूनिवर्सल बेसिक इनकम योजना लागू करनी होगी तभी पृथ्वी के बचने की संभावना रहेगी और हमारी भावी पीढ़ी की भी ।
इस आयोजन करने वालो में विकास नेगी पूर्व महासंघ महासचिव अंजलि चमोली,प्रकाश नेगी,उज्ज्वल सेमवाल,शीशपाल सिंह राणा,मुकुल सप्रा,प्रदीप बिजल्वाण आदि उपस्थित थे ၊




