रिपोर्टः वीरेन्द्र नेगी
उत्तरकाशी : मित्र पुलिस डुंडा व मुख्यालय मित्र पुलिस ने इस लॉकडाउन के दौरान बड़ी कार्यवाही करते हुए एक युवक को 900 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं एसपी ने उक्त मामले में कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम और एसओजी की टीम को रुपए 1000 नगद इनाम दिया है। साथ ही कहा कि नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
एसपी पंकज भट्ट ने बताया कि गुरुवार देर शाम डुंडा चौकी इंचार्ज एसआई रमन बिष्ट अपने कांस्टेबलों और एसओजी की टीम के साथ नाकुरी के समीप चेकिंग कर रहे थे। तभी एक युवक,जो कि गढ़ बरसाली की तरफ जा रहा था। उस पर शक होते ही पूछताछ और चेकिंग की गई। तो युवक के पास चरस पाई गई। पुलिस टीम ने सीओ उत्तरकाशी को जनाकारी देकर उनके सामने चरस को तोला गया
आरपी युवक नरेश सिंह रावत निवासी उपरिकोट के पास 900 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एसपी पंकज भट्ट ने टीम को बरामदगी और गिरफ्तार करने वाली टीम को 1000 रुपए नगद इनाम दिया है। टीम में एसआई रमन बिष्ट,कांस्टेबल प्रमोद सिंह,नितिन,त्रिलोक और एसओजी की टीम शामिल है।


