ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : सफाई श्रमिकों की सैलरी का भुगतान न किए जाने पर प्राइवेट फर्म पर 1 लाख रुपए का लगा जुर्माना।
देश में जहां लॉक डाउन चल रहा है ऐसे में यूपी के रामपुर के अंदर सफाई व्यवस्था चुनौती बानी हुई है सफाई कर्मचारी लॉक डाउन के चलते धनअभाव से जूझ रहे हैं उनके सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता ने वार्ड 14 और 25 की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तो वहां गंदगी के अंबार लगे पाए सफाई कर्मचारियों ने सैलरी ना मिलने की वजह से सफाई करने से इंकार कर दिया अपर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
लॉक डाउन को दृष्टिगत रखते हुए रामपुर के जिलाधिकारी काफी सख्ती बरत रहे हैं और जिले में सभी संस्थाओं को अलर्ट पर रखे हुए हैं और खुद उसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं जैसा कि इस वक्त कोरोना वायरस का कहर है तो ऐसे में सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना भी एक चुनौती बना हुआ है इस वक्त में सफाई कर्मचारियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाना चाहिए था लेकिन सफाई कर्मचारियों से जुड़ी एमएस सर्विसेज सरयू धाम कमला नगर आगरा की संस्था ने रामपुर के सफाई कर्मचारियों का वेतन रोक दिया भुगतान न होने के कारण सफाई श्रमिकों द्वारा कार्य करने से साफ इनकार कर दिया गया जिसकी वजह से शहर के मोहल्लों में गंदगी का अंबार लग गया शिकायत मिलने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने वार्ड 14 और 25 की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तो पाया कि वहां गंदगी के बुरी तरह से अंबार लगे हुए हैं और इस गंदगी की वजह एमएस सर्विसेज फर्म है जिसने सफाई श्रमिकों का भुगतान नहीं किया फर्म की लापरवाही से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने पर अपर जिलाधिकारी ने दोनों वार्डो पर सफाई न करने का हवाला देते हुए 50,50,हज़ार रुपए प्रति वार्ड की दर से 1 लाख रुपए का जुर्माना फार्म पर लगाया है।
इस पूरे मामले की जानकारी मीडिया को जगदंबा प्रसाद गुप्ता अपर जिलाधिकारी रामपुर द्वारा दी गई


