रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
विश्व स्वास्थ्य दिवश पर बिशेष
टिहरी (नकोट ) : कोरोना वैश्विक महामारी के कारण पूरे विश्व सहित भारत भी संकट मे है । संकट के समय स्वास्थ्य बिभाग सहित पुलिस , प्रशासन , सफाई कर्मचारी व आवश्यक सेवाओं मे लगे अन्य बिभाग भी रात दिन एक किये हुए हैं । बिकास खण्ड चम्बा के ग्रामीण क्षेत्रों मे सीमित संसाधनों के बाबजूद ऐलोपैथिक अस्पताल नकोट तथा मातृ शिशु कल्याण केन्द्र नैचोली मे कार्यरत ए .एन. एम लगातार जन सेवा मे लगे हुए हैं । नकोट अस्पताल मे कार्यरत डा. मुस्तकीम ,डा.प्रिया सिंह ,फार्मसिस्ट उर्मिला , वार्डवाय राम प्रकाश भट्ट व नैचोली मे कार्यरत ए.एन.एम. श्रीमती नन्दा कैंतुरा क्षेत्र मे मुस्तैद हैं तथा लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं । गजा व नकोट कस्बों मे दस बजे के बाद ही धीरे धीरे बाजार बन्द होने लगता है । स्वास्थ्य बिभाग के इन डाक्टर फार्मसिस्ट , वार्डब्बाय , ए.एन. एम . को प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा , समाज सेवी केदार सिंह चौहान , क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति पंत , निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य खाडी अनिल भण्डारी ने धन्यवाद दिया व आभार ब्यक्त किया है । जनसेवा मे लगे इन लोगों का कार्य प्रशंसनीय है ।


