अपर पुलिस महानिदेशक ने किया थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण

Uk live
0



 ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट

रामपुर : यूपी के रामपुर में आज अविनाश चन्द्र, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली महोदय द्वारा अचानक थाना सिविल लायंस का निरीक्षण किया गया, जिसमें थाना सिविल लाइन पर बने अपराध रजिस्टर, एन.सी.आर रजिस्टर जी0डी0, कार्यवितरण आदि रजिस्टरों एवं अभिलेखों की अध्यावधिक एन्ट्री तथा उनके रख-रखाव को चैक किया गया। इसके अतिरिक्त थाना परिसर एवं थाना परिसर में बने, मैस, बैरक की साफ-सफाई को चैक किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 
इसके अलावा शगुन गौतम, पुलिस अधीक्षक, अरूण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर को जनपद में लाॅकडाउन का पालन कराने के सम्बध्ं में आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
इसके अतिरिक्त अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली महोदय द्वारा लाॅकडाउन के दृष्टिगत जनपद में नगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया तथा सभी को लाउड हेलर से बताया गया कि सभी अपने घरों में रहे, लाॅकडाउन का पालन करे, सोशल डिस्टेंस बनाये रखे आदि की अपील की । बैरियरों पर एवं अन्य डयूटी पर लगे पुलिस कर्मियों की डयूटी को चैक करते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया गया।
 इसके उपरान्त बाहर से आए हुए लोगों को आश्रम पद्धति में क्वारंटाइन किया हुआ  है। उनसे वार्ता की गयी एवं उनकी सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मचारियों से बातचीत करते हुए डयूटी एवं कोरोना (कोविड-19) वायरस से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top