स्वर्गीय लाल कुमारी थापा मेमोरियल टग ऑफ वार रस्साकस्सी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
स्वर्गीय लाल कुमारी थापा मेमोरियल टग आफ वार (रस्साकसी) बालक, बालिका प्रतियोगिता अंडर 13 और ओपन आयु  वर्ग ।
उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन और श्री स्वामी सत्यानंद गिरी जूनियर हाई स्कूल के सौजन्य से दिनांक 21 दिसंबर को श्री स्वामी सत्यानंद गिरी जूनियर हाई स्कूल वीरभद्र में अंडर 13 और ओपन आयु वर्ग टग ऑफ वार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 
प्रतियोगिता स्वर्गीय लाल कुमारी थापा की स्मृति में रखी गई । प्रतियोगिता में अंडर 13 में 8 स्कूलों की 13 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें टीएचडीसी, भागीरथी विद्यालय, निर्मल आश्रम ज्ञानदान एकेडमी, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, सेंट्रल एजुकेशन एकेडमी, हैप्पी होम स्कूल, अनमोल पब्लिक स्कूल, एस एस एस स्कूल ने प्रतिभाग किया ।
प्रतियोगिता 21 व 22 दिसंबर तक चलेगी प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि रही भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती चारू माथुर कोठारी थी। 
मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही इस तरह की प्रतियोगिताओं के लिए आयोजक मंडल की सराहना की उन्होंने कहा आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में खेल एक अहम भूमिका निभाता है और उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन भली-भांति इस कार्य को संचालित कर रही है उन्होंने उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन को हर संभव मदद देने की बात कही ।
मैच लीग आधार पर खेले गए और फाइनल मुकाबला भागीरथी विद्यालय बनाम एवरग्रीन पब्लिक स्कूल बालक वर्ग में तथा बालिका वर्ग में एवरग्रीन पब्लिक स्कूल बनाम निर्मल आश्रम के बीच 22 दिसंबर को खेला जाएगा साथ ही ओपन आयु वर्ग के मैच भी खेले जाएंगे ।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक महोदय श्री गोवर्धन गिरी जी ने सभी मुख्य अतिथि व सभी सम्मानित अतिथि गण का धन्यवाद किया साथ ही मुख्य अतिथि महोदय को शाल और पुष्प गुच्छ  देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महामंत्री रजनी बिष्ट एवं रोमा सहगल, पूर्व सभासद सीमा रानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अनीता तिवारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश नेहा नेगी, प्रधानाध्यापिका श्रीमती विजयलक्ष्मी बर्थवाल, उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष श्री आर सी भट्ट, रोशन पंत, अनिकेत प्रजापति, रोहित देशवाल,  अनिकेत प्रजापति, पूनम चौहान, पूजा गुसाईं, कुलबीर सिंह, शेर सिंह थापा, हेमलता, शशि जोशी, गीता चौहान, पूजा, सीमा, मधु, लक्ष्मी, हिमानी, अखिलेश, रामेश्वरी, शिवानी घिल्डियाल, अजीत पयाल ,मोहम्मद आसिफ, हेमलता, रेखा, मुन्नी देवी, एस एस सजवान, पी.एस सजवान उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top