आखिर कौन खा रहा नगर पंचायत लम्बगांव की बांज की लकडि़यां

Uk live
0

केशव रावत प्रतापनगर
आखिर कौन खा रहा है नगर पंचायत लमगांव की बांज की लकड़ियां ।
ठंड से बचने के लिए नगरवासी व व्यापारी गत्ता प्लास्टिक कूड़ा करकट जलाने को है मजबूर प्रतिवर्ष हजारों रुपया की लकड़ी क्रय करता है नगर पंचायत लमगांव ।
लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए एक-दो दिन ही अलाव जलाने के लिए केवल वार्ड नंबर 2 में दी गई लकड़ियां उसके बाद गायब हो गई नगर पंचायत की लकड़ियां ।
जबकि नगर पंचायत में 4 वार्ड हैं और 4 वार्डों में केवल दो नंबर वार्ड बाजार में ही लकड़ी दी गई बाकी के 3 वार्डों में न तो अगेठी  हैं ना ही लकड़ी  ၊ वार्ड नंबर 2 में भी केवल 4 अंगेठियां ही बाजार में रखी हुई है, उन पर भी लकड़ियां गायब ၊ लोग गत्ता प्लास्टिक कूड़ा करकट जलाकर ठंड से राहत पाने को है मजबूर वही आप देखेंगे बगल की नगर पंचायत चमियाला में पर्याप्त मात्रा में लकड़ियां बांटी जा रही है और लोगों को ठंड से राहत दिलाई जा रही है जो कि नगर पंचायत चमियाला का सराहनीय कार्य बताया जा रहा है किसी भी नगर पंचायत पालिका द्वारा  अभी तक इस तरह की शिकायत सामने नहीं आई कि शुरुआती दौर में ही लकड़ियां खत्म हो गई हो लेकिन लंबगांव नगर पंचायत में केवल खानापूर्ति के लिए 2 दिन लकड़ी जलाई गई बाकी उसके बाद गायब हो गई है ၊ नगर पंचायत की लकड़ियां आखिर कहां जा रही है प्रतिवर्ष हजारों की क्रय की गई लकड़ियां जबकि बिल वाउचर में बकायदा बांज की लकड़ी का क्रय करना दिखाया गया है आखिर कौन खा रहा है लंबगांव नगर पंचायत की बांज की लकड़ियां ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top