रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरी : आज नई टिहरी बीजेपी कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन मिष्ठान वितरण कर मनाया गया ၊ इस उपलक्ष में जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री की सोच और टिहरी विधायक धन सिंह नेगी की पहल से टिहरी में पर्यटन को पंख लगे हैं ၊ कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन है और कार्यकर्ताओं में खुशी है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है ၊ इस उपलक्ष में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर मुख्यमंत्री की लम्बी आयु की कामना की ၊
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष संजय नेगी , चम्बा ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट ,रवि सेमवाल, असगर अली , भूपेन्द्र चौहान , दीपक चौहान , विजय कैठत , उदय रावत, शीशराम थपलियाल, राजेन्द्र बहुगुणा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ၊


