छात्रवृति घोटाले से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी :थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा छात्रवृति घोटाले से सम्बन्धित अभियुक्त को  गिरफ्तार किया ।
माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल के आदेशानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में  गठित एसआईटी टीम द्वारा जनपद में स्थित शैक्षणिक संस्थानों व कॉलेजों में वितरित की गई दशमोत्तर एससी एसटी ओबीसी छात्रवृत्ति की अनियमितताओं की जांच के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी गढ़वाल  के आदेश अनुसार एसआईटी सदस्य उप निरीक्षक आशीष कुमार द्वारा थाना मुनिकीरेती पर दिनांक 1.10.2019 को मुकदमा अपराध संख्या 132/ 2019 धारा 420,406,409,467, 468,471,120 बी आईपीसी बनाम स्वामी पूर्णानंद डिग्री कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, समाज कल्याण विभाग आदि पंजीकृत कराया गया अभियोग की विवेचना *वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार के  द्वारा की जा रही है।
विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आये की अभियुक्त नरेंद्र सिंह  पंवार  द्वारा छात्र, छात्राओं के प्रमाण पत्र विभिन्न माध्यम से एकत्र कर कॉलेज में दिए जिनके आधार पर फर्जी एडमिशन किये गये। छात्रावर्ती के फार्म  ऑनलाइन  भरकर अपना मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड किया है।
आज दिनांक 21.12.2019 को थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा अभियुक्त नरेंद्र सिंह पंवार पुत्र स्व चंद्र सिंह पंवार निवासी  शीशम झाड़ी जनपद टिहरी गढ़वाल  को इनके घर से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया मा न्यायालय द्वारा न्यायायिक हिरासत में भेजा गया । 
अभियोग में पूर्व में कॉलेज की तत्कालीन प्रधानाचार्य अपर्णा गर्ग व तत्कालीन केम्प प्रभारी समाज कल्याण विभाग टेहरी गढ़वाल  जीत मणि भट्ट को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top