ज्योति डोभाल संपादक
नई टिहरी : उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को टिहरी महिला कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।
सरकार द्वारा अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की सिफारिश किए जाने के बावजूद, जांच की प्रगति और उससे जुड़े महत्वपूर्ण निष्कर्ष अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार और जांच एजेंसी इस मामले में जनता के सामने स्पष्ट जानकारी रखें कि जांच कहां तक पहुंची और अब तक क्या कार्रवाई हुई है।
कुलदीप पंवार एवं महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि अंकिता सिर्फ एक परिवार की बेटी नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की बेटी थी।
हमारी मांग है कि मामले की जांच में सामने आए तथ्यों को पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक किया जाए, दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई हो और अंकिता के परिवार को पूर्ण न्याय मिले।
साथ ही कांग्रेस ने CBI जांच की प्रगति सार्वजनिक करने की भी मांग की l
पुतला दहन मे आशा रावत जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस.. ममता उनियाल बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मुन्नी बिष्ट प्रदेश महामंत्री, शगुफ्ता प्रवीन उपाध्यक्ष, विनिता भटट, रीना बिजल्वान, रूकमा परमार, रेखा, गीता, मीरा, मीना, अनिता, सलोनी, सिमरन, कुलदीप पंवार देवेंद्र नौडियाल लखवीर चौहान आदि उपस्थित रहे l


