गजा (डी पी उनियाल) नगर पंचायत गजा के सभागार में 06 माह के निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण के बाद मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने प्रशिक्षण लेने वाले युवक, युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए, उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के वित्तीय मार्गदर्शन में और हितायु लोक कल्याण समिति नागणी (चम्बा) के तत्वावधान मे आयोजित 6 माह के निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया है, नगर पंचायत गजा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुंवर सिंह चौहान ने सम्बोधन मे कहा कि आज का युग आई. टी. और ए. आई. का है इस क्षेत्र में काम की बहुत सम्भावनाएँ हैं, उन्होंने कहा कि काम करने वाले के लिए प्रत्येक क्षेत्र खुला है मेहनत करने वालों के बीच असफलता कभी दीवार नहीं बनती है, हितायु लोक कल्याण समिति के सचिव दिवाकर पैन्यूली ने कहा कि इस 06 माह के निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पर सभी बच्चों ने पूरे मनायोग से सीखा है और सभी सभी नियमित रूप से सीखने आये हैं, केंद्र के प्रशिक्षक शिव प्रकाश पंत ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बेसिक कम्प्यूटर के साथ ही हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग, एम. एस. आफिस मे वल्ड एक्सल और पावर प्वाइंट, इन्टरनेट आदि सिखाया गया है, इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डी पी उनियाल, व नगर पंचायत के दिनेश सिंह चौहान, महेश खाती, बलवंत सिंह चौहान, प्रशिक्षणार्थी सुषमा, माया, प्रियांशु, अर्जुन, संजना, नीलम, राखी, काजल, सविता, आदि उपस्थित रहे,


