नागरिक मंच ने मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा खुला पत्र

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 


नई टिहरी :  नागरिक मंच  ने मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखा है l

कहा कि टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर नई टिहरी मे  56 संगठन व सभी राजनीतिक दल टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु समर्थन, सेवा व सहयोग प्रदान कर रहे हैं। 

मंच के महासचिव जगजीत सिंह नेगी एडवोकेट ने बताया कि इस पत्र की प्रतियां केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  मंत्री  जेपी नड्डा,  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव  पुण्य सरला श्रीवास्तव ,  माला राज्यलक्ष्मी शाह  सांसद टिहरी एवं पुष्कर सिंह धामी  मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने की अपील की गई है l

 इस अवसर पर चंडी प्रसाद डबराल संरक्षक, भगवान चंद्र रमोला , नरोत्तम ज़ख्मोला, चतर सिंह चौहान, कमल सिंह मेहर ,त्रिलोक चंद रमोला,डॉ राकेश भूषण गोदयाल संयोजक मेडिकल कॉलेज निर्माण समिति, डॉ यू यस नेगी, हुकुम सिंह कुटी एडवोकेट, राजेंद्र सिंह असवाल एडवोकेट, भगवान सिंह रावत सहसंयोजक, संदीप रावत, कुलदीप पवार , सत्याग्रही जीत राम भट्ट भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, शिवराज सिंह सजवान व्यापार मंडल अध्यक्ष, दर्शनी रावत जिला पंचायत सदस्य, देवेंद्र नौटियाल राहुल बुटोला, महिपाल नेगी, भगवानदेय तोपवाल, विजय सिंह नेगी ,सरस्वती नेगी , विजय गुनसोला, विजयपाल सिंह रावत, आदि अनेक  सत्याग्रही उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top