ताइक्वांडो में ऑल सेंट्स कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 11 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



नई टिहरी। ऑल सेंट्स कॉन्वेंट स्कूल, न्यू टिहरी के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन चरणबद्ध रूप से किया गया, जिसमें विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।


ताइक्वांडो की जोनल स्तर की प्रतियोगिता सेंट जोसेफ स्कूल, कोटद्वार में आयोजित हुई, जिसमें ऑल सेंट्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के खिलाड़ियों का चयन रीजनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ।

इसके बाद 20 सितंबर 2026 को ऑल सेंट्स कॉन्वेंट स्कूल, न्यू टिहरी में CISCE ताइक्वांडो रीजनल लेवल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में 6 छात्राएं एवं 5 छात्र शामिल हैं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्राएं:

* यशस्वी पडियार – कक्षा IX
* शौर्या नेगी – कक्षा VII
* आरोही शाह – कक्षा VIII
* आस्था रावत – कक्षा IX
* जीविका रावत – कक्षा XI
* अनुष्का शाह – कक्षा XI

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र:

* प्रज्ञान डोभाल – कक्षा VI
* लोकेश प्रसाद – कक्षा VII
* शौर्य जखमोला – कक्षा IX
* शिवांश भट्ट – कक्षा IX
* आदर्श सेमवाल – कक्षा XI

बालिका वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, अमृतसर, पंजाब में, जबकि बालक वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 7 अक्टूबर 2026 तक इंटरनेशनल स्कूल, हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित होगी।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर दीपान्तो FCC सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही। खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण ताइक्वांडो कोच सोनू थापा द्वारा किया जा रहा है। विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।



11 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और यह खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

विधालय के प्रबंधक फादर जोश टी.जे., विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर डिपाडों कोच सोनू विश्वकर्मा व शिक्षक विक्रम सिंह कठैत ने  इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सभी छात्र छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की ।।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top