एचआईवी/एड्स जागरूकता हेतु विशेष शिविर का आयोजन

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 


टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल में 21 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एचआईवी/एड्स के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न किए जाने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय बौराड़ी में विशेष जागरूकता शिविर (Special Camp) का आयोजन किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया। शिविर के माध्यम से आमजन को एचआईवी/एड्स से संबंधित आवश्यक जानकारी, संक्रमण से बचाव के उपाय, समय पर जांच एवं उपचार के संबंध में जागरूक किया गया तथा एचआईवी/एड्स से जुड़े भेदभाव एवं भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया गया।
उक्त शिविर का शुभारम्भ जिला चिकित्सालय के अधिकारी डॉ. बृजेश डोभाल द्वारा किया गया।
शिविर में मुकेश मेहर,  सुषमा कलुडा,  सुचिता,  सुरेंद्र थलवाल, गोविंद पेटवाल,  राजेश चमोली  दिनेश रतूड़ी आदि द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा समय पर एचआईवी जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top