ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नई टिहरी में मासिक बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ हुआ जिला अध्यक्ष उदय रावत ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुवे कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम है जिला सह प्रभारी रविन्द्र राणा ने अभियान की कार्ययोजना ,संगठनात्मकता समन्वय एवं प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी को पूर्णनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा राज्य मंत्री विनोद सुयाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में घर घर तिरंगा अभियान देशवासियों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गर्व की भावना से जोड़ने वाला एक ऐतिहासिक जन अभियान बन चुका है राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान जी द्वारा कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार जन जन तक पहुंचाना होगा वहीं प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात पर विस्तार पूर्वक चर्चा की कि आज जिस तरीक़े से लोग प्रधानमंत्री जी की मन की बात सुनते हैं इससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है कार्यक्रम का संचालन जिला महा मंत्री जयेन्द्र सेमवाल द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम मे महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ भावना डोभाल ,प्रमुख चंबा सुमन सजवान,प्रमुख प्रतापनगर मनीषा पंवार,अध्यक्ष नगर पालिका चंबा शोभनी धनौला ,ममता देवी, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री परमबीर पंवार, जिला उपाध्यक्ष राम लाल नौटियाल,प्रेम दत्त सेमवाल,वसुमती घणाता, बीरेन्द्र राणा जिला मंत्री ललिता देवी ,सुशील कुमार,सोहन चौहान,जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद डोभाल,कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार , राजेन्द्र कोहली ,गुरु प्रसाद भट, जयंत शर्मा,रविंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री, विनोद सुयाल,संदीप सिंह , शौकीन सिंह भंडारी अनूप बिष्ट,नरेंद्र डंगवाल ,आशा राम थपलियाल,बलबीर राणा सीताराम भट्ट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



