मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सीएचसी चौंड़ एवं सीएचसी प्रतापनगर का स्थलीय निरीक्षण, प्रसव सेवाओं, ओपीडी एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी गढ़वाल : जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौंड़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापनगर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सालयों में संचालित ओपीडी, प्रसव सेवाओं एवं आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने  प्रभारी चिकित्सा अधिकारी  डॉ अभिषेक चौधरी को निर्देशित किया कि आमजन को समयबद्ध, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं क्रियाशील रखी जाएं।

उन्होंने विशेष रूप से प्रसव सेवाओं को सुदृढ़ करने, ओपीडी सेवाओं को प्रभावी बनाने तथा आपातकालीन विभाग में आवश्यक दवाओं, उपकरणों एवं मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को नियमित रूप से बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता में सुधार विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान से डॉ राहुल कुमार,डॉ प्रिय साही, डॉ आदित्य कुकरेती, डॉ सुभाष भट्ट, मीनाक्षी,जय किशन सेमवाल,सोहन सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top